गिरगांव महादेव मंदिर पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Oct 14 2020

ग्वालियर। गिरगांव महादेव मंदिर पर संत शिरोमणि हरि गिरि महाराज रक्तदान शिविर का आयोजन ग्वालियर चंबल गुर्जर समाज की ओर से किया गया जिसमें रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर लड बैंक की टीम को बुलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में धुआराम सिंह गुर्जर सीएमओ जेए हॉस्पिटल ग्वालियर, राकेश रुस्तम सिंह जिला पंचायत सदस्य मुरैना, राजवीर सिंह गुर्जर डिप्टी कमांडेंट बीएसएफ, अनिल गुर्जर उप निरीक्षक भिंड पुलिस, भूपेंद्र सिंह कराना स्काई सिटी चेयरमैन ग्वालियर,अशोक सिंह गुर्जर अहमाना कंट्रशन गिरगांव ग्वालियर, भानु प्रताप सिंह दीमान,मध्य प्रदेश पुलिस ग्वालियर रक्तदान शिविर में मुय रूप से पथवारी माता भक्त मंडल सुकांड गोरमी गिरगांव महादेव मित्र मंडल ग्वालियर ऑल इंडिया फोर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर में भाग लिया गया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और संदेश दिया कि ग्वालियर चंबल में कहींभी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो गुर्जर समाज की ओर से हमेशा रक्त दिया जाएगा। शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्तदान किया गया।