प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घर-घर मांगे वोट

Oct 13 2020

बीजेपी प्रत्याशी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घर-घर मांगे वोट वार्ड क्रमांक 12 में श्री तोमर के जनसंपर्क करने पर मतदाताओं का मिला अपार जन समर्थन जनसंपर्क में हर घर से मिल रहा विजयी होने का आर्शीवाद ग्वालियर। दोपहर के करीब साढे 12 बजे थे। हजीरा क्षेत्र के सुभाष नगर में 69 वर्षीय शीला देवी घर के बाहर बैठी थी और हाथ में फूलों की माला लिए हुए थी। यह बुजुर्ग महिला की निगाहें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही श्री तोमर एक-एक घर पर पहुंचते हुए उसके पास आए तो यह बुजुर्ग अम्मा ने दीवार का सहारा लिया और हाथ में माला संभालते हुए पहनाई। बुजुर्ग अम्मा ने माला पहनाकर श्री तोमर के सिर पर हाथ रखा और दुलार करते हुए विजयी होने का आशीर्वाद दिया। यह एक बुजुर्ग महिला नहीं है। इन दिनों ग्वालियर 15 विधानसभा क्षेत्र के हर गली, मोहल्ला और काॅलोनियों में ऐसे ही दृश्य देखने को मिल रहा है। ग्वालियर 15 विधान सभा क्षेत्र में उप चुनाव का शंखनाद होते ही एक बार फिर से क्षेत्र का विधायक चुनने की बेला आ गई है। इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने उसूल व आदर्शों के पक्के, सच्चे जनसेवक श्री प्रद्युम्नसिंह तोमर को मैदान में उतारा है। श्री तोमर भी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ हर रोज क्षेत्रीय मतदाताओं से मिल कर जनसंपर्क कर रहे है,ं यहां उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी श्री तोमर ने वार्ड क्रमांक 12 में जनसंपर्क किया। यह जनसंपर्क हजीरा से शुरु हुआ फिर वे रसूलाबाग, सुभाष नगर पहुंचे। जनसंपर्क के दौरान श्री तोमर क्षेत्रीय लोगों से मिल रहे। उनकी बात भी सुन रहे हैं। यह काफिला सुभाष नगर से चार शहर का नाका पहुंचा। यहां एक नुक्कड सभा हुई जहां श्री तोमर ने पार्टी के आदर्श और क्षेत्र के विकास किए जाने पर की बात लोगों को बताई। इसी दौरान कांग्रेस की पंद्रह महीने की सरकार में क्षेत्र का विकास रुका होने की बात भी गंभीरता से कही। इसके बाद वह जनसंपर्क करते हुए समर्थकों के साथ 50 क्वार्टर पहुंचे। यहां क्षेत्रीय मतदाताओं से वोट देने की अपील की।जनसंपर्क करते हुए वे छह नंबर लाइन, लाइन नंबर 5 से 9, 10, 11, 12, 13 के क्षेत्रीय लोगों से मिले और समर्थन मांगा। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों द्वारा तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विजय होने का आशीर्वाद दिया। श्री तोमर द्वारा शाम 5 बजे नरवरिया समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। शाम 6 बजे चुनाव कार्यालय लोको पर बैठक लेंगे। रात्रि 8ण्30 बजे आनंद नगर में नुक्कड़ सभा संबोधित करेंगे।