कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उप चुनावों में कोविड-19 से बचने के दिये गये निर्देशों

Oct 13 2020

जिला कलेक्टर ने आज राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उप चुनावों में कोविड-19 से बचने के दिये गये निर्देशों की जानकारी दी।* आज शाम 4 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कलेक्टर सभागार में ग्वालियर जिले में होने वाले विधान सभा के उपचुनावों में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों,प्रत्याशियो एवं उनके प्रतिनिधियों को चुनावी रैलियों,आम सभाओं एवं मतदान वाले दिन कोविड-19 से बचने के लिए निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी देने के लिये राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के सदस्यों,प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों को ग्वालियर जिले में होने वाले 15 - ग्वालियर,16 - ग्वालियर पूर्व एवं 19- डबरा विधान सभा उपचुनावों में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत चुनावी रैलियों में दूरी बनाकर चलने,आम सभाओं में प्रवेश द्वार पर मास्क, सेनेट्राईजर उपलब्ध कराने बेरीकेट लगवाने एवं मतदान वाले दिन के लिये एजेंटों को हैंड ग्लब्ज आदि उपलब्ध कराने उनका पालन करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह,अपर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं श्री शिवम वर्मा,एडीएम श्री किशोर कन्याल एस डी एम रिंकेश वैश्य जी सहित निर्वाचन कार्य में लगे जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर जिला कांग्रेस से जिला कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा,15- ग्वालियर एवं 16- ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से प्रतिनिधि एडवोकेट श्री अमर सिंह माहौर,डॉ श्री अनिल शर्मा एवं एडवोकेट श्री राकेश पाराशर जी सहित भाजपा,बसपा एवं एन. सी.पी.के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। आनंद शर्मा प्रवक्ता शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर