चेकिंग में ऑटो से पकड़ी 120 लीटर कच्ची शराब
Oct 12 2020
ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑटो चला रहे युवक को गिरफ्तार कर 120 लीटर कच्ची शराब जप्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ऑटो में केन में कच्ची शराब लेकर जा रहा है।
सूचना पर वकील का पुरा तिराहा पर चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान एक ऑटो एमपी07आरए-2604 आते हुए दिखाई दी पुलिस ने हाथ देकर रोका तो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। पुलिस ने ऑटो चला रहे महेन्द्र पुत्र ज्ञानबाबू निवासी लधेड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ऑटो में पीछे रखी प्लास्टिक की दो केनों में 120 लीटर क'ची शराब लेकर जा रहा था। जत शराब की कीमत 12 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन में ऑटो को भी जप्त किया। पड़ताल में सामने आयाकि ऑटो किसी सुमेर सिंह तोमरनिवासी काली माता का मंदिर के सामने कोटेश्वर रोड की है। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने ऑटो मालिक को बुलाकर पूछताछ शुरू की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









