पुलिस ने शातिर नकबजन को चोरी के माल व रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार किया
Oct 12 2020
ग्वालियर। हजीरा पुलिस ने शातिर नकबजन को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। उसके कजे से पांच लाख की गोल्ड ज्वेलरी, चोरी की रिवाल्वर समेत अन्य कीमती माल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि केबल लोधी निवासी राऊपुरा गोरमी शातिर चोर है।
रमा देवी कुशवाह निवासी माधवी नगर गदाईपुरा ने थाने में रिपोर्ट की थी कि मेरी पुत्री शालिनी दामाद सुखदेव सिंह तोमर का मकान माधवी नगर में है सुखदेव सिंह आर्मी में नौकरी करते हैं व दमाद व पुत्री पटियाला में रहते हैं ।6 अटूबर को मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर व सोने के जेवर चोरी हो गए थे। इधर एक और फरियादी अशोक प्रजापति निवासी गदाईपुरा थाना हजीरा इसी रात को उसके मकान में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी किए। थाना हजीरा में लगातार चोरी की वारदातों के बाद पुलिस अर्लट मोड पर आई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चोर केबल लोधी निवासी राऊपुरा गोरमी निकला। उसे पुलिस ने उसके घर राऊपुरा से बरामद किया।
जानकारी अनुसार केबल लोधी उर्फ केबलिया उर्फ कोमल लोधी राऊपुरा गांव से पढ़ाई करने आया व चार शहर का नाका इंदिरा नगर में किराए से रहता था। वह 15 वर्ष की उम्र से ही चोरी व नकबजनी करने लगा। इधर स्मैक पीने व जुआ खेलने की लत भी लग गई। थाना गोला का मंदिर व महाराजपुरा की चोरी के प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार पुलिस ने किया था बाल संप्रेक्षण गृह में भी कई महीने रहा है ।
सराहनीय भूमिका
हजीरा थाना प्रभारी हजीरा आलोक सिंह परिहार,नरेंद्र छिकारा, दिनेश राजपूत, शैलेंद्र सिंह चौहान,लवकुश यादव, भानु प्रताप परिहार, जनक सिंह, करन चौरसिया, श्रीकृष्ण राठौर, अशोक सिंह सिकरवार व कमल वर्मा, आरिफ खान, शिव सिंह, अनुज तिवारी, गिरजाशंकर मुदगल, जितेंद्र जादौन व महिला आरक्षक सरला लोधी शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









