बादल छा रहे, नहीं हो रही बूंदाबांदी

Oct 12 2020

ग्वालियर। चक्रवातीय असर के चलते जिले के आसमान पर दो दिनों से बादल छाए हैं। रविवार को भी पूरे दिन बादल छाए थे, लेकिन बूंदाबांदी भी नहीं हुई। पूरे समय लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन के दौरान संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अब चक्रवात भी कमजोर होकर गुजरात के क'छ में खिसक गया है। सोमवार सुबह आसमान में काले बादलों की आवाजाही देखने को मिली। वहीं धूप भी विराजमान रही। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि दक्षिणी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर जो कम दबाव का क्षेत्र पिछले दिन बना था वह अब गुजरात के कच्छ की ओर खिसक गया है। जिससे होकर द्रोणिका मध्यप्रदेश में अवस्थित है।