नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सिंधिया को ज्ञापन दिया

Oct 11 2020

ग्वालियर। जयविलास पैलेस महल में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओ के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को नगर निगम से ठेका प्रथा बंद कर ठेके पर रखे कर्मचारीयो को नियमित करनें हेतु एवं कोविड 19 मे मेहनती 14 आउटसोर्स कर्मचारी को बिना शिकायत के निकालने के संबध में एक ज्ञापन दिया। जिससे नियोक्ता कम्पनी के द्वारा किये जा रहे शोषण से मुक्ति मिल सकें। ओर 5-6 माह तक काम करने के बाबजूद वेतन नहीं मिलने एवं इपीएफ भविष्य निधि खातों में नियुक्ति दिनांक से राशि अपडेट न होना एवं कर्मचारियों को राज्य शासन से मिलने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ आउटसोर्स कर्मचारियों को प्राप्त हो सके। स्वयंसेवक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र योगी ने आउटसोर्स कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत कराया। इस अवसर पर इंजी हरीश राठौड़, भानू प्रताप सिंह चौहान, श्रीराम पाण्डे, धर्मेन्द्र पाल, जंडेल सिंह नरवरिया, अजय यादव, अमित वर्मा, अशोक सिंह कुशवाह,नितेश शर्मा, नरेश जैन, दिलीप कोशल, इंदर किरार, इशाक खान, रोहित गोस्वामी, सत्यवीर आदि उपस्थित थे।