त्योहारी सीजन : बाजारों में लौटी रौनक
Oct 11 2020
ग्वालियर। दीपों का त्योहार दीपावली आने में भले ही समय हो लेकिन उससे पहले नवरात्रि पर्व शुरू होगा और इस दौरान सगाई संबंध भी होंगे। मार्च माह में लॉकडाउन के बाद बाजार खुल गए हैं लेकिन ग्राहक गायब रहे। त्योहारी सीजन में व्यापारी उम्मीद लगाए बैठे थे। त्योहार शुरु होने से पहले ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगने से दुकानदारों के मुरझाए चेहरे खिलने लगे हैं।
रविवार को कई शुभ योग भी खरीदारी के लिए सुबह से ही बने हुए हैं, जिसके चलते ग्राहक दुकानों पर मनपसंद वस्तुएं खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढऩे से इनके चेहरे भी खिल गए हैं। रविवार 11 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि, रवि पुष्य योग है जिसके चलते कई लोग वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं तो कुछ लोग शुभ योग में वाहन डीलरों के यहां पहुंचकर बुकिंग कराते हुए विजय दशमी पर लेने के लिए राशि जमा कर रहे हैं। कपड़े की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। मौसम में परिवर्तन आते ही दुकानदारों ने भी गर्मी के वस्त्रों को एक तरफ कर वूलन के कपड़ों को सजा लिया है और इनकी खरीदारी भी जमकर हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि से पहले ही बाजार में उठान आने के कारण राहत मिल रही है। नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, मुरार के सदर बाजार, हजीरा, सराफा बाजार जैसे सभी बाजारों में ग्राहकों की भीड़ सुबह से लेकर रात तक लग रही है।
सगाई संबंध होते हैं ज्यादा
विवाहों पर लगा बैन देवउठानी ग्यारस के बाद हटेगा लेकिन उससे पहले रिश्ते तय होना शुरु हो जाते हैं और कई लोग नवरात्रि में सगाई संबंध भी करते हैं। नवरात्रि के दौरान सबसे ज्यादा सगाईयां होती है जिसके लिए अभी से ही खरीदारी हो रही है। महिलाएं और युवतियां सलवार सूट, साडिय़ां, लहंगा-चुनरी पसंद कर रही हैं।
ऑनलाइन भी हो रही खरीदारी
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जो लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं तो वह ऑनलाइन मनपसंद वस्तुएं मंगा रहे हैं। ऑनलाइन कंपनियों ने भी नवरात्रि व त्योहारी सीजन को देखते हुए कई प्रकार की राहत दी है। ऑनलाइन सबसे ज्यादा कपड़े, इलेक्ट्रोनिक आइटम की डिमांड हो रही है।
मोबाइल के शौकीन युवा मोबाइल की खरीदारी ऑनलाइन कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए खरीदारों को फायदा भी हो रहा है।
दुकानों पर महंगे कपड़े और सोने चांदी के जेवर खरीदने वाले ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है तो वहीं कई लोग इस त्योहार को मनाने के लिए सस्ते कपड़े और ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी से ही काम चला रहे हैं। नवरात्रि के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरु हो जाएगा और करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली जैसे कई पर्व मनेंगे। त्योहार के दौरान परेशानी नहीं उठानी पड़े, इसके लिए अभी से ही कई लोग फुटपाथ पर सजने वाली दुकानों से कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, श्रृंगार का सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
शुभ योग में करा रहे हैं वाहनों व इलेक्ट्रोनिक आइटमों की बुकिंग
नवरात्रि के दौरान सबसे Óयादा वाहन और इलेक्ट्रोनिक की बिक्री होती है तो वहीं इस दौरान कई शुभ योग भी पड़ रहे हैं। नवरात्रि में मनपसंद कलर के दोपहिया व चार पहिया वाहन मिलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी से ही शोरूमों पर पहुंचकर बुकिंग शुभ योग में लोग करा रहे हैं। रविवार को 27 नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र में वाहनों की बुकिंग हो रही है तो वहीं इलेक्ट्रोनिक आइटम भी कई लोग खरीद रहे हैं तो कई लोग बुक करा रहे हैं। आज पुष्य नक्षत्र के साथ-साथ रवि पुष्य योग का भी मुहूर्त बना है जो खरीदारी के लिए अतिशुभ माना गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









