भाई ने चाबी नहीं दी तो एक्टिवा में आग लगाई
Oct 11 2020
ग्वालियर। एक्टिवा की चाबी ना देने पर नाराज छोटे भाई ने एक्टिवा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पागलखाना तिराहे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग पर पानी फायर कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही पूरी एक्टिवा जलकर खाक हो गई। पुलिस ने जली हुई एक्टिवा के अवशेष जप्ती में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र निवासी दो भाइयों में एक्टिवा की चाबी को लेकर विवाद हुआ था। छोटे भाई को एक्टिवा लेकर कहीं जाना था, लेकिन बड़ा भाई चाबी नहीं दे रहा था, जिस पर गुस्से में आए छोटे भाई ने एक्टिवा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ और पूरी गाड़ी धू-धूकर जल गई।
मामले का पता चलते ही पुलिस की डायल 100 व मोबाइल मौके पर पहुंची और दमकल अमले को बुलवाया, क्योंकि उस समय तक पूरी गाड़ी आग की चपेट में थी। जब तक आग बुझाई गई, पूरी एक्टिवा जलकर राख हो गई।
आग लगाने के कुछ देर तक दोनों भाई लड़ते रहे और जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों भाई भाग निकले। पुलिस को मौके पर एक नंबर प्लेट मिली है, जिस पर एमपी 07 एसबी 5463 लिखा हुआ है। पुलिस का मानना है कि उक्त नंबर प्लेट एक्टिवा की है। अब पुलिस एक्टिवा की नंबर प्लेट से दोनों भाइयों का पता लगाने में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









