जूपीटर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Oct 11 2020


ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र में एक जूपीटर वाहन चालक ने बाइक सवार को टकर मार दी और भाग गया। आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुमित पुत्र मुन्नालाल निवासी किलागेट बाइक से जा रहा था कि एक स्कूटी चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, ट्रॉमा सेंटर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।