लोडिंग ने मजदूर को कुचला, मौत

Oct 11 2020

ग्वालियर। मजदूरी कर घर वापस लौट रहे एक युवक को लोडिंग वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद युवक को घायलवस्था में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र पुत्र भूपसिंह निवासी मालनपुर मजदूरी कर अपने घर की तरफ लौट रहा था, कि तभी एक लोडिंग वाहन छोटा हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।