विश्व बालिका दिवस पर डॉ. वन्दना व ज्योति शर्मा का सम्मान

Oct 11 2020

ग्वालियर। महाराज बाड़े पर 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में राष्ट्र गान के सपन्न होने के बाद इस कार्यक्रम में डॉ वन्दना भूपेंद्र प्रेमी व ज्योति शर्मा का सम्मान व बालिकाओं का सम्मान किया गया व बालिकाओं को पढऩे की सामग्रीकिताब कॉपी पेन सेट पेन्सिलस व पढ़ाई की जरूरत का सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति शर्मा प्रान्तीय संस्कृति सहभागिता व विशिष्ट अतिथि डॉ वन्दना भूपेंद्र प्रेमी थी। राष्ट्र गान प्रभारी गिरीश अग्रवाल के द्वारा बताया कि किसी भी के यहां बेटा बड़े भाग्य से होता है पर बेटी सौभाग्य से होती है जब एक भाग्य की जगह 100 भाग्य होते हैं तब ईश्वर उस घर मे बेटी देता है।
विश्व बालिका दिवस के अवसर पर मातृशक्ति के रूप में बोलते हुए डॉ वंदना भूपेंद्र प्रेमी ने बताया कि अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जगह नया नारा बेटी पढ़ाओ व बेटी बढ़ाओ होना चाहिए। श्रीमती ज्योति शर्मा ने भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के द्वारा किये जा रहे कार्यों को काफी सराहा व संस्कृति सप्ताह में हमारी मातृशक्ति द्वारा किये गए सभी कार्यो की भूरी भूरी प्रंशसा की। प्रान्तीय संगठन मंत्री संजय धवन  के द्वारा एक बालिका को कप्यूटर की किताब भी भेंट की गयी। सभी का सम्मान स्मृति चिन्ह व फूल मालाओं के द्वारा किया गया। प्रतिदिन की भांति यहां उपस्थित जरूरत मन्दो को ब्रेड व टोस्ट का वितरण किया गया साथ मे जो मास्कनही लगाए थे उनको मास्क की उपयोगिता समझाकर मास्क का वितरण भी किया गया। 
इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक व प्रान्तीय संगठन मंत्री संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, राष्ट्रगान प्रभारी व उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, सहसचिव महेश धीमान, बसंत कोरेले, बीके मिश्रा, सतीश राजोरिया, प्रेम शिवहरे, नवरत्न शर्मा, बी के तिवारी, बंटी, मधु धवन, शशि अग्रवाल, रेखा प्रजापति, मधु धीमान, शशि लक्षणे आदि विशेष रूप से उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल द्वारा किया गया।धन्यवाद प्रस्ताव सचिव प्रदीप लक्षणे के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में पत्रकार मानव शर्मा का सम्मान एक कोरोना वॉरियर्स के रूप में किया गया। यह जानकारी संस्था के सचिव व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गई है।