घर का रास्ता भटका तीन वर्षीय बालक, डायल-100 ने परिजनों से मिलाया
Oct 11 2020
ग्वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना थाटीपुर के अंतर्गत कबीर आश्रम के पास एक तीन साल का बच्चा मिला हैं, जो अपने बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा हैं। उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 39 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक अनिरुद्ध सिंह, आरक्षक देवेंद्र सिंह और पायलेट राकेश शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में पूछताछ एवं परिजनों की तलाश की, परिजनों के मिल जाने पर सत्यापन उपरांत बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया। डायल-100 स्टाफ द्वारा बताया गया की 03 वर्षीय बालक आयुष निवासी भीमनगर मोहल्ला घर के बाहर खेलते-खेलते घर से दूर चला गया और घर का रास्ता भटक गया था। जिसकी सूचना पर डायल 100 सेवा ने मासूम बालक आयुष को सकुशल उसकी माँ के सुपुर्द किया ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









