कोटेश्वर मंदिर, घास मंडी, किला गेट से निकला पुलिस का फलैग मार्च

Oct 10 2020

ग्वालियर। जिले में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने और जनता में विश्वास बहाली एवं कोरोना महामारी को लेकर जागरूक करने के लिए ग्वालियर पुलिस द्वारा कोटेश्वर मंदिर से लेकर घास मंडी, आऊखाना, किलागेट, लोहा मंडी ,गुदड़ी एवं नूरगंज होते हुए सेवा नगर पार्क तक लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मध्य पंकज पांडे, नगर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नागेंद्र सिकरवार, थाना प्रभारी ग्वालियर दीपक यादव, थाना प्रभारी बहोड़ापुर प्रशांत यादव, थाना प्रभारी तिगरा ए के बाजपेई एवं तीनों थानों का बल और सशस्त्र बल उपस्थित था।