कंजरों के डेरे से लहान और कच्ची शराब पकड़ी
Oct 10 2020
ग्वालियर। मोहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंजरों के टपरे पर क'ची शराब बनाने की अवैध फैट्री को पकड़ा है। मौके से ढाई हजार लीटर कच्चा लहान, 1040 लीटर कच्ची शराब समेत ड्रम व बड़े टैंक जत किए हैं।
मोहना थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी बरसाना मोहल्ला कंजर के टपरे पर अवैध शराब बनाने की फैट्री संचालित हो रही थी, यहां से पुलिस फोर्स ने बबलू पुत्र प्रीतम कंजर को पकड़ा। पुलिस ने यहां पाया कि जमीनमें बनाए एक पानी के टैंक सहित दो- दो सौ लीटर के दो ड्रमों में महुआ लहान (सड़े महुआ का पानी) जप्त किया गया। अड्डे पर जल रही भट्टी में शराब पकती भी मिली। महुआ लहान को नष्ट कर टीम ने शराब बनाने वाले उपकरण जत किए। यहां बड़े स्तर पर लहान एकत्रित किया गया था जिसका उपयोग कच्ची शराब बनाने में किया जाता है। टीम को देखकर वहां भगदड़ मच गई। बरामद माल की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने जेसीबी की मदद से लहान को गड्डे खुदवाकर नष्ट कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









