बंगाली हवाएं करेंगी शहर को ठंडा

Oct 10 2020

ग्वालियर। एक बार फिर बंगाल की काड़ी से आने वाली ठंडी और तेजहवा ने शहर में दस्तक देनी शुरु करदी है, जिससे लगातार कम हो रही नमी में तो इजाफा हुआ ही है, वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि बंगाली हवाएं शहर को ठंडा करने में अहमभूमिका निभाएंगी। चूंकि बरसात कमहुई है ऐसे में शहरवासियों को इस बार सूखी सर्दी का सामना करना पड़ेगा।
उधर चिकित्सक साफ यह रह रहे हैं कि इस तरह का मौसम स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ते ही अधिकतम तापमान में भी दो दिन के मुकाबले शुक्रवार को कमी थी। शनिवार के मौसम की बात करें तो सुबह न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं साढ़े 11 बजे तक यह 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि सुबह साढ़े पांच बजे 20 व साढ़े आठ बजे 23 .8 डिग्री सेल्सियस से आगे पारा नहीं बढ़ सका था, अलसुबह अच्छी ठंड थी। आर्द्रता बढ़कर 72 प्रतिशतपर पहुंच गई। यह सामान्य से 9 प्रतिशित अधिक रही।