सिंधिया ने कहा मेरी संपत्ति 300 वर्ष पुरानी है ,यदि मैं किसी परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं तो इसमें क्या गलत है
Oct 09 2020
ग्वालियर। बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के आरोपों पर पहली बार एक बड़ा बयान दिया है। सिंधिया ने कहा है कि ये संपत्ति मेरी 300 साल पुरानी है और सवाल तो मैं उन लोगों से करना चाहता हूं, जो नए-नए महराजा बने हुए हैं।
मैं एक परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं यदि इसमे गलत क्या है। ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार कांग्रेस के झूठे और खोखले आरोपों का सिंधिया ने शुक्रवार को मुंह तोड़ जवाब दिया, इन आरोपों पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कांग्रेस पर पलटवार किया है।
दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब से कांग्रेस छोड़े हैं। तब से ही कांग्रेस के नेता बौखलाहट में सिंधिया के ऊपर असत्य एवं अनर्गल आरोप लगाते जा रहे हैं। जिसका शुक्रवार को सिंधिया ने पहली बार उत्तर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









