पुलिस ने फलैग मार्च निकालकर दिखाई ताकत

Oct 09 2020

ग्वालियर। आगामी विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देश के बाद हजीरा व पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र व उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने फलैग मार्च निकाला। पुलिस के जवानों ने हजीरा चौराहे से पाताली हनुमान, कांच मिल, रेशम मिल, स्टेट बैंक चौराहा तक पैदल मार्च किया। इस फलैग मार्च का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना एवं चुनावी प्रकिया के दौरान आमजनता के विश्वास को जागृत करना है। इस प्रकार के लैग मार्च अन्य थाना क्षेत्रों में भी निकाले जाएंगे।