दो लाख की अवैध ओपी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Oct 09 2020
ग्वालियर। हजीरा पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लाख रूपए की अवैध ओपी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस ने हजीरा के लाईन नम्बर 1 बिरला नगर में की जहां से पुलिस ने शराब के जखीरे के साथ आरोपी खेमचन्द्र कोली को गिरफ्तार कर लिया।
आगामी विधानसभा उप चुनाव से पहले स्थाई गिरफ्तारी वारंट, अवैध शराब व अवैध हथियार पकडऩे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया और हजीरा थाना पुलिस ने लाइन नंबर 1 बिरला नगर क्वार्टर नंबर 185 से आरोपी खेमचंद्र कोली को दो लाख रूपए की ओपी शराब के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









