अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर ने पुलिसकर्मियों को भेंट किये फेस मास्क, फेस शील्ड व ग्लब्स

Oct 09 2020

ग्वालियर। अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से भेंट कर कोरोना माहमारी के दौरान ग्वालियर जिलें की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के कार्यो की प्रशंसा की साथ ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों एव कर्मचारियों के लिये 1100 फेस मास्क, 600 फेस शील्ड व 1000 ग्लब्स प्रदान किये। इस मौके पर एएसपी शहर पश्चिम सतेंद्र सिंह तोमर, रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंह के अलावा ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर के ऑफिस पीयूष बिचपुरिया, प्रदीप शर्मा,  विरेंद्र शर्मा, नीलेश अस्थाना उपस्थित रहै। अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर के पदाधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों तथा उपस्थित मीडिया बंधुओं को मस्क, ग्लब्स आदि वितरित किए। इस अवसर पर अवंतिका गैस लिमिटेड ग्वालियर के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे पुलिस वारियर्स के लिये जो कि इस महामारी में ग्वालियर शहर की जनता की सेवा और सुरक्षा के लिये 24 घंटे तत्पर रहते है उनका हम तहे दिल से आदर व सम्मान करते है।