उमस और बेचैनी से लोग हो रहे परेशान

Oct 09 2020


ग्वालियर।  ओडिशा के समुद्र तट से नजदीक उपजे चक्रवात ने प्रदेश के आसमान तक बादलों की खेप भेजी है, लेकिन दो दिन से कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं होने से बूंदाबांदी हीं हो सकी है।
गुरुवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। बावजूद इसके किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह से लोगों को उमस और बेचैनी के बीच बीत रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इधर सूर्य देवता भी बादलों से धूप बिखेरते रहे। तीन-चार दिन से सुबह के समय हल्की सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है। वहीं शाम को ठंडी हवाएं लोगों को सड़क पर चुभने लगी हैं।