छात्रा से मोबाइल लूटने वाले धरे
Oct 08 2020
ग्वालियर। छात्रा को धक्का देकर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी माधौगंज थाना पुलिस ने हरिजन बस्ती गोल पहाडिय़ा से दबोचे हैं। लुटेरों को पकडऩे के लिए पुलिस ने उनका आने-जाने का रूट तैयार किया और फुटेज तलाशती हुई उनके घर जा पहुंची। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों से एक दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ है और उनसे दस मोबाइल बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस अफसर उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुटी हुई है।
एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि माधौगंज थाना क्षेत्र के लक्कडख़ाना निवासी अंजली नामक छात्रा से पांच दिन पहले लक्कडख़ाना पुल के नीचे एक्टिवा सवार दो बदमाश मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात का पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की और दोनों लुटेरों को हरिजन बस्ती गोल पहाडिय़ा से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम विवेक वाल्मीक पुत्र राजेश वाल्मीक व कपिल जाटव बताया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनसे छात्रा से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है, इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उनसे दस मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों में बरामदगी हो सकती है।
बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस ने उनका भागने का रूट बनाया तो पुलिस कुछ आगे जाकर उलझ गई, क्योंकि वारदात के बाद बदमाशों ने उन रास्तों का चुनाव किया, जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने वारदात से पहले का रूट बनाया तो पुलिस गोल पहाडिय़ा तक जा पहुंची और वहां पर पड़ताल की तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले विवेक तथा कपिल हैं। इसका पता चलते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
नशे के लिए करते थे लूट
पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए दोनों लुटेरे स्मैक के आदी हैं और लत पूरी करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों को पकडऩे में थाना प्रभारी माधौगंज डॉक्टर संतोष सिंह, एसआई गंभीर सिंह, आरक्षक सुल्तान, जितेन्द्र सक्सैना, प्रसांत, रवि आदि की सराहनीय भूमिका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









