सुबह से चल रहीं हवाएं, चक्रवात का दिखेगा प्रभाव

Oct 08 2020

ग्वालियर। कल ग्वालियर जिले के आसमान बादल छाए थे। बादलों की वजह से उमस भी बढ़ गई थी, हालांकि शाम को हवा चलने से थोड़ी राहत मिल गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे के दौरान संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
इधर आज सुबह से थोड़ी गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन हवाएं चलने से परेशानी नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के समुद्र तट से उपजने वाले चक्रवात का असर दिखने लगा है। कई जिलों में बादलों की आवाजाही हुई है। हालांकि बहुत कम स्थानों पर ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की जानकारी मिली। कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने पर ही बारिश होगी।