डॉ. सिकरवार के समर्थन में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने किया जनसम्पर्क

Oct 08 2020

ग्वालियर। पूर्व मंत्री एवं विधायक लाखन सिंह यादव ने गुरुवार को  कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के साथ नया बाजार चौराहा से आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता नया बाजार चौराहा पर एकत्रित हुये, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं कॉग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव भी नया बाजार चौराहा पहुॅचे। जिसके बाद पूर्व मंत्री लाखन सिंह एवं डॉ.सिकरवार ने नया बाजार चौराहा से जनसम्पर्क षुरू किया और लोहिया बाजार, गुब्बारा फाटक, थौराठ की गोठ, भौसलें की गोठ, कलारी वाली गली, हकिम जी का बाडा, शहीद हरीसिंह की बस्ती विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। पूर्व मंत्री लाखन सिंह एवं डॉ. सिकरवार का क्षेत्रीय जनता द्वारा जगह-जगह पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
मितेन्द्र दर्शनसिंह एवं सत्यप्रकाश सिकरवार ने किया जनसम्पर्क
युवा कॉग्रेस के लोकसभा कार्यकारी अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शनसिंह एवं सत्यप्रकाश सिकरवार ने गुरुवार को वार्ड-18 के दीनदयाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के समर्थन में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह सिकरवार 'गांधीÓ एवं कॉग्रेस थाठीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव ने ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया।
महिला मोर्चा ने सिंधिया नगर में जनता से मांगा जनसमर्थन
 कॉग्रेस की महिला नेत्री श्रीमती अरूणा गुप्ता ने सिंधिया नगर में घर-घर जाकर कॉग्रेस पार्टी की रीति-नीतिओं के बारे में जनता को बताया और डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के समर्थन में जनसम्पर्क किया।