कांग्रेस की गद्दारी का जवाब जनता देगी : सिंधिया

Oct 08 2020

ग्वालियर। भाजपा एक सोच, एक विचारधारा के साथ प्रचंड़ बहुमत से जीत हासिल करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। यह एक उपचुनाव नहीं, बल्कि एक प्रादेशिक चुनाव है। क्योंकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर मात्र 40 से 50 सीटें हैं। कांग्रेस ने जो गद्दारी की है उसका जवाब जनता उपचुनाव में कांग्रेस को देगी।
यह बात गुरूवार को अंचल के दौरे पर आए राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ से पूछना चाहता हूं, 15 महीने सीएम रहे, उनका चेहरा एक बार भी किसी ने चंबल अंचल में देखा। अगर वह कहते हैं कि ग्वालियर चंबल संभाग की जिम्मेदारी मेरी थी, तो कई बार मैं उनसे मिला, लेकिन उन्होंने विकास के लिए एक कदम भी नहीं उठाया। कमलनाथ का फोकस केवल कुर्सी और तिजोरी पर रहा। जो गद्दारी की गई वह ग्वालियर के साथ नहीं पूरे मध्यप्रदेश के साथ की गई है और अब जनता उनका जबाव देगी। वहीं महज पांच माह की सरकार में शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार ने पोल खोलकर रख दी। मुशीबत यह है कि कुछ लोग ऐसे होते है, जहां संभव काम भी असंभव हो जाते है। कमलनाथ इसी तरह के लोगों की श्रेणी में आते है। इसके साथ ही सिंधिया ने बीते रोज कमलनाथ के काफिले पर हुए हमले को अनुचित बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र में इसतरह की हरकत कतई ठीक नहीं मानी जा सकती है। जहां तक मेरी बात है, मैं स्पष्ट वादी इंसान हूं।