1000 रूपये का ईनामी रवि परिहार गिरफ्तार
Oct 08 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा ग्वालियर रवि भदौरिया के मार्गदर्शन व पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में विधान सभा उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु स्थाई गिरफ्तारी वारंट, अवैध शराब व अवैध हथियार पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी रवि परिहार उर्फ सेठी पुत्र स्वर्गीय सुशील परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी जती की लाइन बिरला नगर ग्वालियर को पाटनकर बाजार ग्वालियर से गिरफ्तार किया।
थाना हजीरा के प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर ने बताया कि रवि उर्फ सेठी कई वर्ष पूर्व जती की लाइन से अपनी ससुराल गोल पहाडिय़ा रहने लगा है व पाटनकर बाजार से लोडिंग छोटा हाथी चलाता है। इसी सूचना पर हजीरा की टीम ने जाकर रवि को दबोच लिया। रवि उर्फ सेठी को थाना ग्वालियर गिरफ्तार नहीं कर सकी तो स्थाई गिरफ्तारी वारंट को थाना हजीरा ट्रांसफर कर दिया था। इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 1000 रूपये का नगद इनाम घोषित किया गया है। स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है।
थाना हजीरा की टीम में एस आई दिनेश राजपूत, नरेंद्र छिकारा, शैलेंद्र सिंह चौहान, हरी प्रताप चौहान, जनक सिंह, करन चौरसिया, नरेश शाक्य व महिला आरक्षक सरला लोधी शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









