डॉ.सिकरवार ने किया वार्ड 57 में घर-घर जाकर जनसम्पर्क

Oct 07 2020

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याषी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने बुधवार को वार्ड 57 इंदरगंज क्षेत्र में कॉग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में इंदरगंज थाना पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ दाल बाजार, मैना वाली गली, नल वाली गली, छुटमल की बजरिया, तलैया मौहल्ला, गप्पू लाल का बाडा, कांटे साहब का बाडा की विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। क्षेत्र में जनता द्वारा जगह-जगह डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया एवं माता-बहनों ने तिलक कर और श्रीफल भेंटकर आर्षीवाद दिया। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. सिकरवार ने क्षेत्र की जनता से कहा कि जिसने आपके साथ धोखा किया और जनमत को बेच दिया उससे बदला लेने का समय आ गया है। डॉ. सिकरवार ने कहा वर्ष 2018 में झूठे वादे करके और जनता को गुमराह करके चुनाव जीत लिया और उसके बाद आज तक वो व्यक्ति आपके द्वार वापस नही आया है और अब वो वापस आ रहा है, फिर से आप सभी से झूठे वादे करने और जनमत मांगने। लेकिन अब उसे जनता जनमत नही उसके द्वारा बेचें गये जनमत की सजा देगी। जनसम्पर्क में कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद, सतीष सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे।
आज का कार्यक्रम:- प्रात: 8 बजे नया बाजार चौराहा से जनसम्पर्क, शाम 4 बजे वार्ड-57 सेन मंदिर नल वाली गली लोहिया बाजार में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, षाम 5 बजे वार्ड-18 महेश गुर्जर का निवास न्यू आदर्श नगर में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, शाम 6 बजे वार्ड-21 मण्डी रोड नारायण विहार कॉलोनी गोला का मंदिर में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात एवं फलो से तौलना, शाम 7 बजे वार्ड-25 चर्च के पीछे झुग्गी बस्ती मेन रोड लैदर फैक्ट्री में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात एवं शाम 7:30 बजे वार्ड-29 में बंदगीसा बाबा यूनिवर्सिटी थाने के सामने सिटी सेन्टर पर दरगाह पर फूलों की चादर चढाना एवं बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।