महिला आरक्षक की बेटी की अस्पताल में हुई मौत
Oct 07 2020
ग्वालियर। इंदरगंज थाने में पदस्थ महिला आरक्षक अंगूरी जोशी की 18 साल की बेटी शिवानी जोशी की जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर समूची डीआरपी लाइन में शोक छा गया। वहीं पुलिस विभाग भी गमगीन बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को डीआरपी लाइन में महिला आरक्षक की बेटी तीसरी मंजिल से कूद गई थी। इस हादसे में उसे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
घायल युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही थी और उसकी मां ने कई डॉक्टरों से उसका इलाज कराया था, मृतका को कोरोना संक्रमण भी था। इस कारण से वह और ज्यादा डिप्रेशन में आ गई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









