हल्की बारिश की संभावना

Oct 07 2020

ग्वालियर। जिले के आसमान पर नए सिरे से मानसूनी बादलों की खेप आनेलगी है। हालांकि अभी कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी ओडिशा के नजदीक समुद्र के तटीय हिस्से में चक्रवात उपजा है। जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने मिलेगा। यही वजह है कि मंगलवार को पूरे दिन सुबह से रात होने तक बादलों की आवाजाही हुई। 
अगले चौबीस घंटे के दौरान संभाग के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बादलों की वजह से तापमान एक डिग्री तक नीचे आ गया है। यदि बारिश हुई तो तापमान और नीचे आ सकता है।