मामा माणिकचन्द्र वाजपेयी शताब्दी समारोह के समापन पर केन्द्रीय मंत्री तोमर ने की पहल

Oct 07 2020

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मामा माणिकचन्द्र वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर पत्रकार कालोनी की विवादित अवधि के लीजरेंट पर साकारात्मक पहल करने का आश्वासन बुधवार को ग्वालियर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल को दिया। केन्द्रीय मंत्री के आश्वासन एवं आग्रह के बाद वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रवेश पांडे ने पदवेश ग्रहण किये। ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को रेसकॉर्स रोड स्थित केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मामा माणिकचन्द्र वाजपेयी पत्रकार कॉलोनी विवादित अवधि का लीजरेंट ग्वालियर विकास प्राधिकारण द्वारा मांगा जा रहा है। जोकि न्याय उचित नहीं है। लीजरेंट को लेकर वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रवेश पांडे ने पदवेश छोड़ दिये हैं। एक माह से नंगे पेर चल रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने लीजरेंट विवाद के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा करने के उपरांत भरोसा दिलाया कि इस मामले का कोई न्यायोचित समाधान निकाला जाये। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र सैन, वृजमोहन शर्मा, प्रदीप तोमर, सुरेन्द्र माथुर, अशोक पाल, रमन शर्मा, राजेन्द्र तलेगावकर, विक्रम प्रजापति, रवि उपाध्याय मौजूद थे।