द्वार-द्वार बहन-बेटी ने बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर की उतारी आरती
Oct 07 2020
ग्वालियर। ग्वालियर 15 विधानसभा के वार्ड क्रमांक 11 में बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर जनसंपर्क के लिए पहुंचे। यहां हर गली, मोहल्ले और कॉलोनी के घर के बाहर महिलाएं हाथों में पूजा की थाली सजाए हुए खडी मिली। यह महिलाएं पूजा की थाली के साथ बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपने द्वार तक आने का इंतजार करती रही। जैसे ही जननेता श्री तोमर इन महिलाओं के द्वार पर पहुंचे तो उन्होंने आरती उतारी, माला पहनाई और विजयी होने का आशीर्वाद दिया। बहन, बेटी और माताओं का इस प्रेम एवं वात्सल्य देखकर बीजेपी का हर कार्यकर्ता गद-गद हो उठा। यह दृश्य देखकर हर कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और वे बीजेपी जिंदावाद, शिवराजसिंह जिंदावाद, सिंधिया जिंदावाद के नारे लगाते रहे।
यह जनसंपर्क चार शहर का नाका से शुरु हुआ। इसके बाद पेठा वाली गली, राम अवतार वैश्य की गली, आर्य समाज मंदिर, यादव मोहल्ला, खडेश्वरी मंदिर, खेत वाली गली, पुरानी पुलिस चैकी, किरार धर्म शाला, भैरो मंदिर, पटेल वाली गली, हथाई, गुडडू रत्नाकर की गली, लखन रत्नाकर की गली, हलवाट खाना होते हुए मुकेश बाथम की गली, सिंघल चैक होते हुए बनिया पाडा चैक से अशोक चैधरी की गली, पटेल धर्मशाला, ललियापाडा, कॉम्प्लेक्स, मेन रोड होते हुए किरार प्लाजा से जेपी गुप्ता की गली तक, महावरी चैक से हरिजन बस्ती, पुल चीरा घर, सहानी बिल्डिंग, बेहू जी वाली गली, जाटव मोहल्ला, अशोक व्याख्याता वाली गली, बल्लू शिवहरे की गली, मंगल चक्की, खारा कुंआ, मान मंदिर कुशवाह मोहल्ला से सूरज नमकीन से बाजार होते हुए हजीरा चैराहा पर पहुंचे जहां जनसंपर्क का समापन किया गया। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, प्रमोद पांडेय, रामअवतार सिंह, अशोक चैधरी सहित सैकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कही फलों से तौलकर स्वागत तो कही मिठा मुंह कराया
बीजेपी प्रत्याशी श्री तोमर के लिए ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में अपार प्रेम और स्नेह है। श्री तोमर द्वारा जनसंपर्क किए जाने के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने मिठाई खिलाकर मीठा मुंह कराया, तो कई जगह फलों से तौलकर अभिवादन किया गया। क्षेत्रीय महिला, बुजुर्ग व युवा के साथ ही कम उम्र के बालक, बालिकाएं भी जनसेवक श्री तोमर के फैन है। वे भी अपने नेता के स्वागत के लिए आगे बढचढकर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









