सुबह ठंड का अहसास होने लगा

Oct 06 2020

ग्वालियर। मंगलवार सुबह के मौसम ने गर्मी के काउंटडाउन का अहसास करा दिया। बढ़ते पारे पर अब रोक हैं और बीते सात दिन में न्यूनताम पारा पूरे सात डिग्री कम हो गया है, वहीं अब अधिकतम पारे की रफ्तार पर भी बे्रक लगने लगे हैं। तीन रोज पहले तक 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम पारा अब 35 पर आ गया है, वहीं मौसम के जानकारों की मानें तो पूर्वी राजस्थान से आने वाली तेज ठंडी हवा जल्दी ही मौसम का मिजाजठंडा कर देंगी। इसका अहसास मंगलवार सीजन की पहली ठंडी सुबह ने करा दिया। शीतल हवा के साथ सुबह का आलम टोटल बदलादिखा, फिजा में समाई ठंडक ने हल्की सी सिहरन भी पैदा की। 
परेशान करने लगी थी गर्मी
पहले मई और जून में तेज गर्मी झेली, फिर मानसून में जोरदार बरसात में तरबतर होने की इ"छा पूरी नहीं हो सकी, बल्कि अवर्षा के चलते तेज चटक धूप के साथ उमस ने बेचैन किया। जब गुलाबी सर्दी का मौसम आया तो इस पर भी गर्मी भारी पडऩे लगी थी। अक्टूबर में भी पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार दौड़ लगा रहा था, लेकिन बीते 48 घंटे में मौसम ने भले ही हल्की करवट ली है, परंतु लोगों ने राहत महसूस की है। सुबह और रात का पारा तेजी से गिरा है। जहां 29 सितंबर को न्यूनतम पारा 37 पार था, वहीं इसमें ढाई डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस था वह अब लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, इसी का परिणाम रहा कि सुबह ठंड ने अपनी आमद का अहसास करा दिया। हालंाकि असली रंग इसे अगले माह नवंबरर में दिखाना था, लेकिन जिस तरह से राजस्थानी हवा ने शहर में प्रवेश किया है, वह समय पूर्व कंपकंपी पैदा कर सकती है।