डॉ. सिकरवार के जनसम्पर्क में उमडा जनसैलाब

Oct 06 2020

ग्वालियर।16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने मंगलवार को त्रिलोकी ढाबा रोशनी घर रोड से कॉग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क षुरू किया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में त्रिलोकी ढाबा रोशनी घर रोड पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ पंचवटी वस्त्र नगर, हैलीपेड कॉलोनी, रोशनी घर रोड, रामजीदास का बाडा, खटीक मौहल्ला, जयेन्द्रगंज मेन रोड, भास्कर लाईन, कांटे साहब का बाडा, सिंहल भवन की विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। 
जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान जब डॉ. सिकरवार घर-घर पहुॅचे तो कई घरों में माता-बहनों ने तिलक कर एवं श्रीफल भेंटकर आर्शीवाद दिया। जनसम्पर्क में कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद, सतीश सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि आपने जिसको जनमत से चुनकर जनप्रतिनिधि बनाया, उसने अपने निजी स्वार्थ के लिए आपके जनमत और विश्वास को बेच दिया। ऐसे जनमत के हत्यारों को माफ  नही किया जा सकता है और अब समय आ गया है ऐसे विष्वासघाती को सजा देने का और ये सजा आप आने वाले 3 नबंबर को देगें।