बरैया के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो, सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

Oct 06 2020

 ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व समस्त सवर्ण समाज के संगठनों के द्वारा कांग्रेस पार्टी के भाण्डेर विधानसभा प्रत्याशी फूल सिंह बरैया द्वारा दिये गये अमर्यादित सार्वजनिक बयानों पर, महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम जिला कलेक्टर ग्वालियर को ज्ञापन सौपा गया। तथा मांग की गयी कि बरैया पर जल्द से जल्द आपराधिक प्रकरण दर्ज कर चुनाव रद्द किया जाये। इससे पूर्व भी अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा. व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा तथा सर्वण समाज के द्वारा बरैया का पुतला दहन कर विरोध किया गया था तथा कार्यवाही की मांग की गयी थी। ज्ञापन सौपने के मौके पर अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा. के प्रदेश अध्यक्ष पं केडी सोनकिया, प्रदेश प्रवक्ता पं रामवरण शास्त्री, प्रदेश सचिव राजीव दुबे, संगठन महामंत्री पं राजीव पस्तोर, संभागीय अध्यक्ष पं मनोज दुबे, संभागीय उपाध्यक्ष पं रामदास मिश्रा, जिलाध्यक्ष पं विनोद तिवारी, अमरीश शर्मा, जितेन्द्र खेमरिया, पं ग्याराम शर्मा वही क्षत्रिय महासभा के महामंत्री महेन्द्र सिंह, वीरू सिंह राजावत, ओमकार सिंह राजावत एवं सवर्ण समाज के वरिष्ठजन, युवा सम्मलित हुये।