बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर को जनसंपर्क में जोरशोर से मिल रहा समर्थन
Oct 06 2020
ग्वालियर। ग्वालियर 15 विधानसभा प्रत्याशी प्रद्मुन सिंह तोमर वार्ड क्रमांक 2 में मंगलवार को जनसंपर्क करने पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने बीजेपी प्रत्याशी तोमर का स्वागत करने के लिए घरों से बाहर निकले। महिला, पुरुष, बच्चों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए श्री तोमर को विजय होने का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क के दौरान कई जगह फूल और फलों से बीजेपी प्रत्याशी तोमर को तौलकर क्षेत्रीय लोगो ने अभिवादन किया।
जनसंपर्क के दौरान घरों की छतों से लोगों ने फूल बरसा की। बीजेपी प्रत्याशी प्रद्मुन सिंह तोमर ने जनसंपर्क को को उरवाई गेट से शुरु किया, इसके बाद सिंधिया नगर, रामपुरी, किरार छात्रावास, पंचशील नगर, सुनारों की बगिया, घोसीपुरा, क्रेशर कॉलोनी से चुडैल वाले हनुमान जी, गिरी महाराज टेकरी, हर्ष मेडिकल, टैगोर स्कूल वाली पटटी, शिव नगर 1, 2, 3 गली होते हुए टैगोर विद्यालय तक पहुंचे। अपार जनसमर्थन के दौरान लोगों ने बीजेपी जिंदावाद, सिंधिया जिंदावाद नरेंद्र सिंह तोमर जिंदावाद के नारे लगाए। इस मौके पर सैकंडों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ताओ क्षेत्रीय लोगों शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









