ग्वालियर के शहीद विजेंद्र सिंह परमार को एसएएफ ग्राउंड में दी गई अंतिम विदाई
Oct 06 2020
ग्वालियर। शहीद विजेंद्र सिंह परमार 328 आर्मी यूनिट मीडियम रेजीमेंट अखनूर में पदस्थ थे। जो 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे विजेंद्र वीरगति को प्राप्त हो गए। रविवार 4 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार ऊधमपुर कश्मीर आर्मी कैंप सशस्त्र सम्मान के साथ में हुआ शहीद कोरॉना पॉजिटिव होने के कारण उनके देह को पैतृक गांव ग्वालियर नहीं भेजा गया। परिवार को शहीद के अंतिम दर्शन वीडियो कॉल के द्वारा कराए गए।
शहीद विजेंद्र सिंह परमार के परिवार की मांग है कि उनको मध्यप्रदेश सरकार से आर्मी फंड मिलना चाहिए। एवं सभी दोस्तों ने प्रण लिया कि शहीद विजेंद्र सिंह परमार के परिवार के साथ खड़े हैं उन्हें मध्यप्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने की कोशिश करेंगे। परिवार की मध्यप्रदेश सरकार से अपील है कि शहीद विजेंद्र सिंह परमार के परिवार की आर्थिक मदद की जाए। इस अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि क्षत्रिय महासभा के ग्वालियर अध्यक्ष अशोक सिंह भदोरिया,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेश शर्मा, आर्मी से आकाश जाटव, बलवीर बघेल, हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र धाकड,़ भगवान सिंह धाकड़, अंकित सेंगर, रघुराज सर, रहीस कोच, प्रवीण शर्मा, कुलदीप मिश्रा सहित आर्मी के कई कर्मचारी एवं मित्र गणों ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









