पूर्व विधानसभा में कार्यालय का शुभारंभ

Oct 05 2020

ग्वालियर। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही उप चुनाव में सफलता मिलेगी। क्योंकि सवा साल चली कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा फूट गया है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उपचुनाव में पूर्व विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। इस अवसर पर लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व मंत्री माया सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, वेद प्रकाश शर्मा व जय सिंह कुशवाह सहित कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा की चुनावी रणनीति यहां पर बनेगी और यहां पर बनने वाली रणनीति के साथ कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में उन्हें क्रियान्वित करेंगे। यह चुनाव कार्यालय भाजपा के लिए सुमंगल है और चुनाव परिणाम भी सुमंगल होगा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विजय का सेहरा भाजपा और भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के सिर बंधेगा।