110 किसान परिवारों को 5 - 5 पोधो के बैग भेंट किये

Oct 05 2020

ग्वालियर। जय जवान जय किसान भारत 100 करोड़ वृक्ष मिशन द्वारा गांव को हरा भरा व फ़लदार बनने के लिए सतत पौधारोपण व वितरण किया जा रहा है। आज  ग्राम: पनिहार, माता का पूरा, गांधी का पुरा में 110 किसान परिवारों को 5 - 5 पोधो के बैग भेंट किये। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में अशोक शर्मा, प्रदीप लक्षणे, मिशन संयोजक रोहित उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी जगदीश कुशवाह, उमेश कुमार, सूरज, विपिन विहारी उपस्थित रहे। जिन्होंने 500 पौधे 110 किसानों को भेट कर किसानों के साथ भारत को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहद सराहनीय कार्य किया।