प्रख्यात व्यक्तियों के आचरण का युवा मानस पर प्रभाव

Oct 05 2020

ग्वालियर। उपरोक्त विषय पर ओजस्विनी विचार मंच के अंतर्गत गूगल मीट पर परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें 45 बहनों ने उपस्थिति दर्ज कराई । प्रख्यात व्यक्तियों के आचरण हमारे मन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालते हैं, अब यह हमें सोचना है कि हमें किस का चुनाव करना है। भारत एक युवा राष्ट्र है, जिसकी प्राणवायु युवा ही हैं। ग्लोबलाइजेशन के युग में उसके चिंतन को सही दिशा में ले जाना मातृशक्ति के द्वारा ही संभव है। बच्चों से संवाद स्थापित करके जेनरेशन गैप को भरना आज की महती आवश्यकता है। आज का युवा सेलिब्रिटी से बहुत प्रभावित है लेकिन नायक-नायिका रोल मॉडल नहीं हो सकते। आज भी हमें अपने देश के बच्चों के सामने महाराणा प्रताप, शिवाजी और स्वामी विवेकानंद जैसे आदर्श रखने होंगे। डॉ. संदीपा मल्होत्रा ने मुख्य वक्ता एवं डॉ. राजरानी शर्मा ने अध्यक्षता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके अलावा 12 अन्य ओजस्विनी बहनों ने विषय पर अपने अपने विचार प्रकट किए। रानी दुर्गावती की जयंती के उपलक्ष्य में विश्व की उस प्रथम वीरांगना का स्मरण किया। जिसने अपने तेज और पराक्रम से मुगल राजाओं के दांत खट्टे किए। और अंत में अपने सतीत्व की रक्षा के लिए स्वयं ही अपना सिर धड़ से अलग कर दिया।