लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा मास्क वितरण कर डिस्ट्रिक्ट के सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Oct 05 2020

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा सेवा सप्ताह का महाराज बाड़े पर मास्क वितरण कर सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विनोद भार्गव व एमपीसीसी के मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल उपस्थित हुए साथ ही लायंस क्लब इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।
इस मास्क वितरण कार्यक्रम में एसडीएम विनोद भार्गव द्वारा लोगों को बताया गया कि इस समय मास्क ही वैक्सीन है इसे हम हमेशा लगाए रखना हैं।
एमपीसीसी के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल द्वारा लोगों को बताया कि हमें मास्क लगाकर रखना है साथ ही लोगों को मास्क  लगाने के लिए प्रेरित करना है। लॉयन क्लब क्लासिक के पदाधिकारी एवं लयान सदस्यों की सहभागिता व सेवा भाव  की प्रशंसा  क्लब के मार्गदर्शक  लॉयन शिव शंकर अग्रवाल द्वारा की गई एवं कहा गया कि इस कोरोना आपदा के समय मास्क का वितरण कार्यक्रम सेवा के सभी कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ है।
इस कार्यक्रम में क्लब के द्वारा 4000 मास्को का वितरण किया गया एवं लोगों को मास्क लगाए रखने का संदेश भी उनको दिया गया। इस कार्यक्रम में सुनील गोयल, नीरज गर्ग, गुरप्रीत कौर, हिमेश डंडोतिया, धर्मेन्द्र जैन, रीना गांधी  मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
क्लब अध्यक्ष लायन प्रवीण गुप्ता द्वारा बताया गया कि कोरोना से डरना नहीं बल्कि उससे हमें बचना हैं उसके लिए मास्क को उपयोगी बताते हुए आज मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया और समय समय पर ऐसे ही सेवा कार्य करने का आश्वासन भी दिया गया।
 इसमें क्लब के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव ललित गांधी, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष ममता अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, कपिल अग्रवाल, क्लब के पीआरओ अमित गोयल,  रघुवंश मनी अग्रवाल, कमल जैन,  दिलीप अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राजेश दानी, मोहित तेजवानी, शरद सोमानी, एएम अग्रवाल, अर्चना शर्मा, कल्पना अग्रवाल क्लब सदस्य मुख्य रूप उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।