डॉ.सिकरवार ने किया वार्ड 45 में घर-घर जाकर जनसम्पर्क

Oct 04 2020

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याषी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने रविवार को वार्ड 45 के ललितपुर कॉलोनी में कॉग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। रविवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ शंकर चौक, कुशवाह मौहल्ला, वंशी की बगिया, जाटव मौहल्ला, कुम्हारों का मौहल्ला, पुलिस कॉलोनी, हॉस्पीटल रोड, सनातन धर्म मंदिर के पीछे वाला मौहल्ला की विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। ललितपुर कॉलोनी में जनता द्वारा जगह-जगह डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. सिकरवार ने क्षेत्र की जनता से कहा कि जिसने आपके साथ धोखा किया और जनमत को बेच दिया उससे बदला लेने का समय आ गया है। डॉ. सिकरवार ने कहा वर्ष 2018 में झूठे वादे करके और जनता को गुमराह करके चुनाव जीत लिया और उसके बाद आज तक वो व्यक्ति आपके द्वार वापस नही आया है और अब वो वापस आ रहा है, फिर से आप सभी से झूठे वादे करने और जनमत मांगने। लेकिन अब उसे जनता जनमत नही उसके द्वारा बेचें गये जनमत की सजा देगी। जनसम्पर्क में कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद, सतीष सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे।
युवाओं ने कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण 
रविवार को वार्ड-20 नदी पार टाल मुरार से दर्जनों युवा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद, डॉ. सतीश सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाते हुये ललितपुर कॉलोनी कार्यालय पहुॅचे। जहां पर इन युवाओं ने डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में कॉग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार के साथ वरिष्ठ कॉग्रेस नेता अलबेल घुरैया मौजूद रहे।