अब कम बरसात गुलाबी सर्दी पर भारी
Oct 04 2020
ग्वालियर। पूरे चार माह अच्छी बरसात के लिए तरसते रहे शहरवासियों को अंतत: सूखा ही हाथ लगा, इसलिए लोग मन मसोसकर रहे हैं। कम बारिश गुलाबी सर्दी पर भारी पड़ गई है। सुबह से तेज धूप की मार असहनीय साबित हो रही है। सूरज के तल्ख तेवरों की शह पर पारा जिस तरह से दौड़ लगा रहा है, वह गुलाबी सर्दी में गुनगुनी धूप का लुत्फ लेने में बाधक बन गया है। हालात यह हैं कि दोपहर और रात के पारे में दोगुना अंतर है। रविवार को भी सुबह जहां न्यूनतम पारा माज्ञ 19.5 डिग्री सेल्सियस रह गया, वहीं शनिवार को अधिकतम पारा रोज की तरह 37 पार रहा था और रविवार दोपहर इसके और ऊपर जाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। नमी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है।
फिजा में घुलने लगती थी ठंडक
आमतौर पर अक्टूबर आते-आते इतनी बरसात हो चुकी होती थी कि दोपहर को भी धूप के तेवर ढीले पडऩे लगते थे और गुलाबी सर्दी का अहसास तन और मन को खूब लुभाता था, लेकिन इस बार धूप का आलम यह है कि नौ बजे के बाद धूप के सामने कड़ा रहना तक बेहद मुश्किल साबित हो रहा है, यही नहीं अब तक उमस भी वातावरण को छोडऩे को तैयार नहीं है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। हालात यह है कि सुबह, शाम और रात भी ठंडक पैदा नहीं कर पा रहीं, यह जरूर है कि दिन ढलने के बाद पंखे अब हाफ नहीं रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









