लोको और गोला का मंदिर पर बने विवाद के हालात, निगम अमले ने उतारे होर्डिंग-पोस्टर
Oct 04 2020
ग्वालियर। उप चुनाव को लेकर अआचार संहिता लागू हो चुकी है, ऐसे में निर्वाचन क्षेत्रों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर और होर्डिंग हटाने के काम में नगर निगम का मदाखलत अमला जुट गया है, इसी कार्रवाई के चलते जब अमले को रविवार सुबह दो जगह पर विवाद का सामना करना पड़ा, हुआ यह कि जब वह इन बैनर-पोस्टरों को उतार रहे थे तो इन्हे लगाने वाले राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थक और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद के हालात बन गए, लेकिन जब कार्रवाई की बात आई तो फिर कार्यकर्ता पीछे हट गए, यही नहीं बाद में वह अमले से अपने बैनर और पोस्टर मांगने लगे, लेकिन उन्हे निराशा ही हाथ लगी। कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि इसकी अनुमति उन्हें नहीं है। वह चाहें तो मदाखलत दफ्तर जाकर पोस्टर ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद नगर निगम द्वारा शहर में लगे बैनर पोस्टर उतारने का काम किया जा रहा है, अधिकांश जगहों से यह हटा भी लिए गए हैं, लेकिन कई मुख्य चौराहे ऐसे हैं, जहां पोस्टर अब भी लगे हैं, वहीं कई जगह तो संकेत सूचकों तक को ढंक दिया गया है। अब नियमानुसार इसके लिए पूर्व अनुमति लेना जरूरी है ऐसे में निगम हर रोज इन पोस्टरों को समेट रहा है, इसी के चलते मदाखलत अमला रविवार को निकला था, लेकिन लोको पर कार्रवाई करते समय एक पार्टी के कार्यकर्ता यहां पहुंच गए और उन्होंने इसका विरोध शुरु कर दिया, कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो वह मुंहवाद तक पर उतर आए, बात बढ़ती देख इनमें से ही कुछ लोगों ने बाद में मध्यस्थता भी शुरु कर दी, वहीं जब निगमकर्मियों ने इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से करने की चेतावनी देते हुए कार्रवाई की बात कही तो फिर इनके तेवर ठंडे पड़ गए, जिसके चलते मामला शांत हो गया। यहां से हजीरा तक लगभग 200 बैनर पोस्टर निगम अमले ने उतारे। इधर गोला का मंदिर पर भी इसी तरह के हालात बन गए । यहां भी कुछ कार्यकर्ताओं ने दम दिखाते हुए पोस्टर न हटाने की बात कही, जब उनसे अनुमति मांगी गई तो वह नहीं दिखा सके, उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि अब किसी भी तरह के राजनैतिक पोस्टर लगाने के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी है, जब इन्हें यह समझाया गया तो यह खुद ही अपने पोस्टर उतार कर ले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









