नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी, तस्कर फरार 7 लाख का माल बरामद, ड्राइवर व चौकीदार धरे
Oct 04 2020
ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस ने बिरला नगर इलाके में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। यहां पर स्प्रिट से शराब बनाने के साथ बोटलिंग प्लांट भी मिला है। इसके साथ ही पुलिस को यहां पर तलाशी में अलग-अलग कंपनियों के होलोग्राम, रैपर बरामद हुए हंै। हजीरा थाना पुलिस का कहना है कि यहां पर नकली शराब बनाई जा रही थी, जो हजीरा सहित पिछड़ी बस्तियों में सप्लाई की जाती थी। स्प्रिट की अधिक मात्रा होने पर यह शराब जहरीली हो जाती थी, यहां से पुलिस ने चौकीदार को पकड़ा है, जबकि तस्कर मौका पाकर भाग निकले।
थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि श्याम बाबा मंदिर के पास एक कबाड़ी के गोदाम में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ दबिश दी तो वहां पर पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग निकले, लेकिन एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम दिवाकर आर्य पुत्र सत्यप्रकाश आर्य निवासी रंगियाना मोहल्ला बताया। साथ ही बताया कि वहा पर चौकीदारी का काम करता है। पुलिस ने उसे निगरानी में लेकर अंदर प्रवेश किया तो पता चला कि तस्करों ने वहां पर एक फैक्ट्री लगा रखी थी। जिसमें स्प्रिट से नकली शराब बनाते थे। जब पुलिस ने वहां की तलाशी ली तो तैयार की गई 321 लीटर शराब, शराब बनाने की मशीन, होलोग्राम, रैपर तथा खाली बारदाना के साथ ही शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला अन्य सामान मिला।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला है कि यहां पर बनने वाली शराब को थाना क्षेत्र के साथ शहर की अन्य पिछड़ी बस्तियों में तथा उन इलाकों में सप्लाई किया जाता है, जहां से शराब की दुकानें दूर हैं या फिर ज्यादातर बंद रहती हंै। शराब भले ही नकली होती थी, लेकिन तस्कर उनका पूरा दाम वसूलते थे। पुलिस ने शराब फैक्ट्री चलाने वाले भोला सिकरवार, छोटू राजावत, पवन अग्रवाल, चेतन खोईया व दिवाकर आर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यहां पर इतना सामान मिला कि पुलिस को उसे ले जाने के लिए एक ट्रैक्टर बुलाना पड़ा, सामान से पूरा टै्रक्टर भर गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर थाने पहुंचा दिया है। बरामद किए गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि शराब फैक्ट्री पकडऩे में थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार, एसआई दिनेश सिंह, नरेन्द्र चिकारा, एएसआई राजवीर सिंह, रविन्द्र कुशवाह, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक जनक, अशोक सिकरवार, हेंमत, धर्मेन्द्र, लवकुश, राजेश, राहुल, बृजमोहन तथा भानू की सराहनीय भूमिका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









