यातायात पुलिस ने कारों से निकाली काली फिल्म, वसूला जुर्माना

Oct 03 2020

ग्वालियर। जिले में उपचुनाव की तैयारियां हो रही हैं। शहर की यातायात पुलिस काली फिल्म चढ़े कांच वाली चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की गति बढ़ा रही है। शनिवार सुबह के समय यातायात पुलिस के जवानों ने महाराज बाड़ा समेत कई प्रमुा स्थानों पर यातायात की व्यवस्था सुधारने एवं लोगों को नियम पालन कराने के लिए सड़क पर उतरे। यहां कई कार चालकों को रोककर वाहन की काली फिल्म उतारी और चालान वसूलकर लोगों को यातायात नियम पालन की हिदायत दी।
इधर बाइक पर तीन सवारी तथा बेतरतीब खड़े वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इधर पुलिस अधिकारियों ने वाहन मालिकों के साथ दुकानदारों को भी समझाइश दी। पुलिस ने बाड़ा पर काफी देर तक कई कार चालकों को रोककर उनसे जुर्माना वसूला। कई कार चालकों से पुलिस से बहस भी की।