लैंडमार्क की बेकरी का बॉयलर फटा और हुआ धमाका

Oct 03 2020

ग्वालियर। मानिक विलास कॉलोनी में स्थित होटल लैंडमार्क की बेकरी में जोरदार धमका हो गया। धमाके से बेकरी का कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। आधी रात को हुए धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी जान का खतरा बताते हुए बेहद डरे हुए है।
पुलिस के अनुसार मानिक विलास कॉलोनी में होटल लैंडमार्क बना हुआ है। होटल के पीछे ही उनका मैरिज गार्डन बना हुआ है इसमें उनका बेकरी प्लांट है। बेकरी प्लांट में रात को 1.30 बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि बेकरी के कमरे की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग भी आधी रात को नींद से धमाके की आवाज से बुरी तरह डर गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को कॉल किया। इस दौरान पुलिस व दमकल तत्काल मौके पर पहुुंचे। पड़ताल में मालूम हुआ कि बेकरी में लगे बॉयलर में विस्फोट हुआ है।
इसके बाद फिर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन से आए दिन होने वाले इस तरह की होने वाली घटनाओं के विरोध में आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस तरह के घटनाक्रमों से आसपास के स्थानीय लोगों की जान का खतरा बना हुआ है।