20 दिन और करना होगा गर्मी का सामना, बदलेगा मौसम

Oct 03 2020

ग्वालियर। आगामी 20 दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आएगा और सूर्य की चमक भी कम होगी। इधर आज सुबह से धूप देखने को मिली। इधर आद्रता भी अधिक रहने की वजह से लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस कारण इसके साथ ही उमस भी देखने को मिला।