कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी
Oct 03 2020
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे मनीष ने बताया कि गौरव जाटव पुत्र शीतल जाटव उम्र 27 साल निवासी गोल पहाडिय़ा, बिजलीघर के सामने पैंटर का काम करता था। उसने किसी साहूकार से 50 हजार रुपए का कर्जा लिया था। वसूली के लिए वह उसे परेशान कर रहा था। तकादे के लिए फिर उसे परेशान किया गया। इससे आजिज होकर वह घर आया और कमरा बंदकर छत के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया।
युवक को सांप ने काटा, हुई मौत
पिछोर थाना क्षेत्र के नयागांव में एक युवक को काम करते समय जहरीले सांप ने काट लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। बताया गया कि रामदास पुत्र देशराज उम्र 45 साल घर पर काम कर रहे थे कि अचानक से एक सांप ने काट लिया।
युवक ने जहर पीकर दी जान
किला गेट क्षेत्र में सतेन्द्र कोरी पुत्र कैलाश चन्द्र कोरी उम्र 30 ने अज्ञात कारणों के चलते जहर पी लिया। उसकी हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









