पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश पकड़े

Oct 03 2020

ग्वालियर। महाराजपुरा और बिजौली पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाशों को चेकिंग के दौरान धर दबोचा। जबकि वो किस वारदात की फिऱाक़ में थे, इसकी पड़ताल की जा रही है। 
सीएसपी महाराजपुर रवि सिंह भदौरिया के मुताबिक़ महाराजपुर पुलिस इलाक़े में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देख बाइक छोड़कर पैदल भागने लगा। उसके पास एक झोला भी। उसे देख चैकिंग मे तैनात पुलिस जवानों ने उसका पीछे किया और दबोच लिया। झोले मे उसके पास से एक अधिया मिली। पकड़े गये युवक ने अपना नाम सईद खान निवासी चकराय पुर बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट मे आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। 
वही बिजौली थाना प्रभारी साधना सिंह कुशवाह के मुताबिक़ पुलिस की सुपावली गाँव मे चैकिंग लगी हुई थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगो को पुलिस ने संदेह के आधार पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अधिया व लोडेड कच्चे बरामद हुए। पकड़े गये युवकों के नाम केदार व वीरु है। थाना प्रभारी साधना के मुताबिक़ दोनो के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।
पकड़े गए बदमाशों से पुलिस अफसरों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके यहां पर सुअरफसल खराब कर जाते हंै, इसलिए वे हथियार लेकर घूम रहे थे। जब पुलिस ने उनसे पूछा हथियार किससे लेकर आए तो वह चुप्पी साध गए। पुलिस अफसरोंका मानना है कि वे किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर आए थे और अभी पूछताछ में टहला रहे हैं।