रे ऑफ़ होप मेडिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा गाँधी जयंती पर मास्क किये

Oct 02 2020

ग्वालियर। कोरोना से  बचाव में जब तक वैक्सीन नही आ जाती तब तक मास्क ही वैक्सीन है। जिसमे कोरोना महामारी से बचाव हेतु फूलबाग पर निकलने वाले राहगीरों को कपड़े के मास्क वितरित किया गया।  इस अवसर पर सर्वप्रथम गाँधी जी  की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं गाँधी जी आदर्शो का स्मरण किया गया। 
कार्यक्रम में  संस्था के ट्रस्टी अमर सिंह माहोर ने कहा की इस महामारी में कोरोना वायरस  से बचाव में मास्क काफी कारगर सिद्ध हुआ इसलिए प्रत्येक नागरिक का ये कर्तव्य है की वो मास्क पहने एवं खुद बचे और दूसरा का भी जीवन बचाये। 
मास्क वितरण कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर राजू फ्रांसिस ने कहा की कोरोना काल में हमारी संस्था निरंतर मास्क वितरण करती आ रही है संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में भी मास्क वितरण एवं कोरोना से बचाव हेतु लोगो को जागरूक भी  किया गया है। इस अवसर पर संस्था के प्रशासक आशीष क्राइस्ट प्रबंधक राघवेंद्र सिंह तोमर विनोद पीटर पवन कुशवाह यश महेश शेरा अमन आदि उपस्तिथ थे।